Biography of Amit Bhadana YouTuber in Hindi


सोशल ब्लेड के अनुसार अमित बढ़ाना का चैनल विश्व में 296 स्थान पर आता है। अमित अपने वीडियोस में बहुत ही फनी मजाकिया लाइंस बोलते हुए दिखाई देते हैं। जैसे “तेरे भाई ने कर दी जिम शुरू, जिसको चाहो उसको लपेट दो” वह अपने वीडियोस में हमेशा गुज्जरी (हरियाणवी) भाषा बोलते हुए दिखाई देते हैं। उनका अंदाज और अभिनय युवाओं को बहुत पसंद आता है।


प्रारंभिक जीवन Early Life

अमित बढ़ाना का जन्म 7 सितंबर 1994 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता जी का नाम नरेंद्र बढ़ाना है जो यमुना विहार में रहते हैं। अमित बढ़ाना की शुरुआती पढ़ाई  यमुना विहार के स्कूल में हुई। बचपन से ही अमित को लोगों को हंसाना पसंद था।
उनका मजाकिया अंदाज शुरू से ही था। वह अपने चुटकुले और डायलॉग बोलकर अपने दोस्तों और टीचर्स को हंसाते रहते थे। वह बचपन में पढ़ाई में काफी तेज थे। अमित एक मध्यवर्गीय भारतीय परिवार से संबंध रखते हैं।
वह इस बात से डरे हुए थे कि उनके माता-पिता उनके यूट्यूब के वीडियो को पसंद नहीं करेंगे। अमित बढ़ाना के माता पिता चाहते थे कि पढ़ाई पर फोकस करें।
अमित ने पहला फनी वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाल दिया। कुछ दिन बाद उसे लोगों ने बहुत पसंद किया। सबने रिक्वेस्ट की कि अमित को और वीडियोस बनाने चाहिए। शुरू में अमित कैमरा फेस नहीं करना चाहते थे।
वह संकोची और शर्मीले स्वभाव के थे। वह अपना चेहरा वीडियो में नहीं दिखाना चाहते थे। पर उनके दोस्तों ने उनका हौसला बढ़ाया और अमित बढ़ाना ने एक और वीडियो बनाया।  यह वीडियो 18 फरवरी 2017 को अपलोड किया।
इस वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया। पर कुछ ने कहा कि अमित को अपनी लॉ की पढ़ाई पर ही ध्यान देना चाहिए। अपने वीडियोस की स्क्रिप्ट वह खुद ही लिखते हैं और एडिटिंग भी खुद ही करते हैं।
हर वीडियो में अच्छे-अच्छे फनी डायलॉग बोलते हैं जो युवाओं को बहुत लुभा रहे हैं। अमित बढ़ाना की बॉर्डर फिल्म की डबिंग वाली वीडियोस पर 30 लाख से अधिक मिले थे।

अमित बढ़ाना की इनकम Amit Bhadana Income

अपने यूट्यूब चैनल “अमित बढ़ाना” से वह 5 से 7 लाख महीना कमा लेते हैं। उनका देसी मजाकिया अंदाज सभी को बहुत पसंद आता है।  वर्तमान में अमित एक करोड़पति बन चुके हैं। अपनी इनकम के बारे में वह कभी भी नहीं बताते हैं। किसी ने यह नहीं सोचा था कि यह देसी लड़का एक दिन बड़ा यूट्यूबर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी बन जाएगा।

अमित बढ़ाना के प्रसिद्ध डायलॉग Famous Dialogues of Amit Bhadana

  1. तेरे भाई ने कर दी जिम सुरु
    जिसको चाहे उसको लपेट दु
  2. किसी का कोई जिकर नही है
    तेरे भाई को कोई फिकर नही है
  3. हसीना गोरी है
    घरन पे रखी पैसा की बोरी है
  4. 2018 ऐसा है साल
    जिसकी चाहे उसकी दु फाड़
  5. सफेद है कुर्ता जूता है संतरी
    आजा बनाऊ तुजे आज मंत्री
  6. तेरे भाई को देख कर मचल गयी
    खुशि खुशि में छत से फिसल गयीं
  7. माना सकल से है हरामी
    दो चार  है हममे खराबी
  8. घरन में बेशक ना मारे पेन्ट
    लेकिन गाड़ी पे ना लगने देते डेन्ट
  9. ये छोटा सा लाला
    यही तो है तेरे भाई का साला
  10. दिल मे गए हो छा, दो बच्चे करेगे सुरेश और महेश
    क्या बनना चाहोगी उनकी माँ

Comments

Popular posts from this blog

Latest smart and modern bed design.

करीना ने सारा से पूछा- कभी किसी लड़के संग एक रात का रिश्ता बनाया है? जवाब ज़रूर जानें !